July 4, 2024
हर दिन

रविवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वि. सं. २०७९ तद्नुसार नौ अक्टूबर सन दो हजार बाईस.

देश में आज – कमल दुबे

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का करेंगी उद्घाटन

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के 52वें दीक्षांत समारोह और समापन समारोह में भी शिरकत करेंगी

• पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

• पीएम मोदी शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

• पीएम मोदी शाम करीब 6:45 बजे मोधेश्वरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे

• पीएम मोदी शाम 7:30 बजे सूर्य मंदिर, मोढेरा भी जाएंगे

• केंद्रीय गृह मंत्री असम के दरगांव में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में पुलिस अधीक्षक के सम्मेलन में लेंगे भाग

• मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एससी-एसटी बिजनेस, कॉन्क्लेव और एक्सपो को करेंगे संबोधित

• पार्टी अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की आम परिषद की बैठक सेंट जॉर्ज एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई में होगी

• राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने और प्रशासन के विकेंद्रीकरण के लिए सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश विकास के विषय पर पडेरू में एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगी

• उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम करेगी आयोजित

• कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए ग्रामीण उद्यमिता (REACH) देहरादून के बीआर अंबेडकर स्टेडियम में आज से 23 अक्टूबर, 2022 तक विरासत कला और विरासत महोत्सव का आयोजन

• रांची दोपहर 1:30 बजे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे (डी/एन) मैच

• महर्षि वाल्मीकि की जयंती

• विश्व डाक दिवस

• राष्ट्रीय डाक सप्ताह.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word