March 17, 2026

कोरबा 12 अक्टूबर। दीपका थाना अंतर्गत ग्राम बतारी के नेहरू नगर में आज सुबह अपने बाड़ी में स्थित आम के पेड़ में गमछा से बनाये फांसी के फंदे में एक युवक के लटके होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेहरू नगर दीपका बतारी निवासी युवक नंदकुमार कंवर उम्र 32 पिता खम्हन सिंह गत रात्रि 08 बजे के लगभग खाना खाया उसके बाद सोने चला गया लेकिन रात्रि 11 बजे के लगभग वह घर से निकलकर टहलने लगा । कुछ वक्त तक उसकी पत्नी उसे देखकर सोने चली गई। सुबह 6 बजे उसकी पत्नी आंगन में झाड़ू लगा रही थी कि उसकी नजर आम के पेड़ में फांसी पर लटके हुए अपने पति पर पड़ी। इस घटना की जानकारी ध्वजपाल सिंह कंवर उम्र 30 पिता महेन्द्र सिंह कंवर द्वारा दिए जाने पर दीपका पुलिस ने मर्ग क्र्रमांक 63/22 कायम कर शव को आज सुबह पंचनामा कार्यवाही के बाद फंदे से उतरवाकर उसे दीपका पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word