March 17, 2026

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को रौंदा, पिता पुत्री सहित परिवार के तीन लोगों की मौत

कोरबा 16 अक्टूबर। परिवार को छोडऩे ससुराल जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। एक बच्ची सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मां बेटे को गंभीर चोटें आई है। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 वर्ष पुत्री सोनिया उम्र छह वर्ष, ढाई वर्ष के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 वर्ष के साथ बाइक से अपने ससुराल जटगा जा रहा था। गुरसिया. जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हायर सेंटर में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की पतासाजी पुलिस कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बाइक पर राजा मरपच्ची अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्ते में भाई कृष्ण कुमार को बैठाकर अपने सुसराल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। कृष्ण कुमार पसान थानांतर्गत ग्राम सिंदुरगढ़ का रहने वाला था। राजा मरपच्ची के घर रिश्तेदारी में पहुंचा था।

पुलिस बोलेरो व चालक की तलाश कर रही है। बोलेरो का रंग सफेद बताया जा रहा है। जबकि राजा मरपच्ची दुपहिया गाड़ी से परिवार के साथ जा रहा था। राजा गोवा में काम करता था। नवरात्री में अपने घर बाला खुज्जीपारा पहुंचा था। ससुराल में पत्नी और बच्चों को छोडऩे के बाद राजा को गोवा लौटना था। इसके पहले हादसे में उसकी मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word