March 17, 2026

19 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 19 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर बुधवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 10 संजयनगर रोड के पास गुफा मंदिर, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 45 उडिय़ा बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 52 दर्री थाना सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 65 बांकीमोंगरा स्कूल के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word