July 4, 2024

55 केंद्रों में कल से धान खरीदी की होगी शुरुआत: 5 नए केंद्रों में 3 हजार किसानों को होगा फायदा

कोरबा 31 अक्टूबर। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 31 अक्टूबर को पंजीयन की अंतिम तिथि है। इधर 5 नए केंद्रों को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इसके बाद भी सहकारी समितियों ने स्थल चिन्हित कर तैयारी की है। 1 नवंबर से 55 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। जिले में इस बार 19 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी 41 समितियों के 55 खरीदी केंद्र हैं। किसानों को और सुविधा देने 5 नए केंद्र कोरबा ब्लॉक में चचिया और लेमरू के साथ ही पाली ब्लॉक में बकसाहीए मुढ़ाली और बोईदा शामिल है। इन केंद्रों की मंजूरी मिलने से ढाई से तीन हजार किसानों को फायदा मिलेगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ए के जोशी का कहना है कि प्रस्तावित धान खरीदी केंद्रों में पहले से ही तैयारी की गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, किसानों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप लांच कर दिया है। किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर एप डाउनलोड कर सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी जेके सिंह ने बताया कि किसानों को जानकारी देने धान खरीदी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Spread the word