March 23, 2026

अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 90 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

कोरबा 08 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा रा.पु.से नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुडिय़ा भापुसे द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब एवं नशीली दवाईयॉ पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में 07/11/2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाडीह निवासी रवि शंकर बिंझवार अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी रवि शंकर के कब्जे से चार 15.-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णत: भरी व तीन 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णत: भरी जुमला 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 9000/-रूपये व नकदी बिक्री रकम 800 रूपये बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 -2 आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ Óअपराध क्रमांक 598/2022 धारा 34 -2 आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अपने घर के पास महुआ पास एवं लाहन रखकर शराब बनाने की तैयारी कर रहा था, जिसे नष्ट किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word