February 4, 2026

सीआईएसएफ के रसोईया ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी


कोरबा 09 नवम्बर। कोयलांचल बांकीमोंगरा के कुदरीपारा निवासी युवराज प्रधान ने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक बांकीमोंगरा सीआईएसएफ कैंप में तैनात जवानों के लिए खाना बनाने का काम करता था जिसने बीती रात खुद की ईहलीला समाप्त कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के सीआईएसएफ कैंप तैनात जवानों के लिए खाना बनाने का काम करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवराज प्रधान ने किन कारणों से मौत को गले लगाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। कुदरीपारा में रहने वाला युवराज बीती रात अपना काम समाप्त कर घर चला गया और खाना खाकर सो गया। रात के वक्त उसका भाई हरीश काम से जब वापस लौटा तब उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पीछे से कूदकर जब उसने घर में प्रवेश किया तब युवराज की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी। युवराज को नीचे उतारकर परिजन बांकीमोंगरा के अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने के कारण मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। सुबह होने पर पुलिस अस्पताल पहुंची फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम कराया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word