February 4, 2026

महिला हिंसा उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिलाधीश संजीव झा के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने करतला ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र महादेव पारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवा बिहान के योजना अंतर्गत महिला संरक्षण अधिकारी  रजनी मारिया के द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं टोनही प्रताडऩा निवारण अधिनियम दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। सखी वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक पुष्पा नवरंग के द्वारा सखी के उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं एवं हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया ।कार्यस्थल पर महिलाओं महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ निवारण अधिनियम 2013 की जानकारी स्थानीय निकाय शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडेय द्वारा दी गई ।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक स्कूली छात्राएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता कल्याणी नामदेव उपस्थित रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word