July 4, 2024

शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय मे मानव अधिकार दिवस का आयोजन

विनोद उपाध्याय हरदीबाजार

हरदीबाजार। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में शनिवारको राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में मानव अधिकार दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के अलावा महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
राजनीति विज्ञान विभाग की व्याख्याता सुश्री कीर्ति साहू ने मानव अधिकार  दिवस के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिया, तत्पश्चात अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पांडे ने संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका के संबंध में बताया। हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक शिव कुमार दुबे ने भी समकालीन समय में मानव अधिकारों की विभिन्न शैलियों के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन
राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक उमेश्वरी पटेल ने किया। मानव अधिकार दिवस के आयोजन को ले कर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मेघा राठौर समेत समस्त प्रध्यापकगण तथा समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Spread the word