February 25, 2026

जनता के हक की लड़ाई लड़ने को भाजपा तैयार, पहुंच रही है गांव-गांव

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष हो जाने पर भी जनता से किये मुख्य वादे अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था जो आज भी शून्य है। पिछले चार वर्ष में पांच हजार से भी ऊपर रेप के मामले हैं। चोरी, डकैती, चाकूबाजी में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आम जनता के लिए कोई राहत की नई योजना नहीं है। पुराने हितकारी योजनाओं को भी लगभग बंद कर दिया गया है। इसी तरह के कई मुद्दों को लेकर भाजपा जनता की हित की लड़ाई लड़ने के लिए कमस कस चुकी हैं और आम जनता के बीच गांव गांव के अंतिम छोर तक पहुँच रही है। ग्राम सभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को पूछा जा रहा है और उनकी समस्याओं को समाधान कराने के लिए भाजपा जमीन की लड़ाई लड़ेगी।
कोरबा के हरदीबाजार क्षेत्र के सराईसिंगर, बम्हनीकोना, धतूरा, जोरहाडबरी, मुड़ापार में सभाएं आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष कोरबा किसान मोर्चा भाजपा चुलेश्वर राठौर, जिला मंत्री भाजपा राजेन्द्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद पटेल, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा भागवत विश्वकर्मा, संजय श्रीवास कार्यक्रम प्रभारी, उत्तम पटेल कार्यक्रम सहप्रभारी, नवरत्न सिंह राजपूत, जिला भाजपा आईटी सेल से निराकार नाहक, विकास सोनी, राजू हरीश नायक, मंडल के कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word