July 4, 2024

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के आंदोलन को भाकपा ने दिया समर्थन

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने मंगलवार को अपने साथियों के साथ घंटाघर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया। गौरतलब हो कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं बीते 14 दिसंबर से आंदोलन कर रही हैं।
इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव ने संबोधित करते हुए बताया कि आपकी मांग जायज है। इस मांग को लेकर पिछले कई साल से आंदोलन किया जा चुका है, उसके बाद भी सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। पूरे देश में 21 राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहायिकाओं का अलग-अलग मानदेय है। जैसे तमिलनाड़ू में सेविकाओं का 20600 मिनी सेविकाओं का 13300, उत्तर प्रदेश में 5500 व 2000, बिहार में 5900 व 2150 तथा छत्तीसगढ़ में सेविकाओं का 6500 मिनी सेविकाओं का 3250 है। एटक के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड संतोषी बरेठ ने नारा लगाकर सभी साथियों का हौसला बुलंद किया। धरना स्थल पर एकट के राज्य पदाधिकारी कामरेड एनके दास, सीपीआई कोरबा के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, भादरापारा ब्रांच सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, मुकेश यादव, डी श्रीनिवास, सुग्रीव यति, मनोज प्रजापति, सुशील दुबे, संतोष यादव, लालू राम, महेंद्र ठाकुर, आशीष दास, संजय सिंघानिया, अवधेश वर्मा, उमेश कुमार सिंह, शिव कुमार, पिंटू सिंह उपस्थित थे।

Spread the word