February 24, 2026

बालको भाजपा मंडल महिला मोर्चा ने केसरपुर में बच्चों को बांटे पाठ्य सामग्री

कोरबा। बालको भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना रुनीझा ने बालको मंडल स्थित केसरपुर ग्रामीण प्राथमिक शाला ग्रामीण तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भेंट स्वरूप पेन, पेंसिल, पुस्तक चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राथमिक शाला की मुख्य अध्यापिका गीता यादव तथा उनके सहयोगी सहायक अध्यापिका एवं महिला मोर्चा बालको मंडल की उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, महामंत्री मीठी गोस्वामी, हेमलता निर्मलकर, कोषाध्यक्ष मीना भैसारे, विशेष आमंत्रित मालती वर्मा सहित महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे

ranjan photo
Admin

Spread the word