February 24, 2026

लिटिल एंजेल प्ले नर्सरी स्कूल के रजत जयंती वर्ष पर नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुति

गेवरा-दीपका। लिटिल ऐंजल प्ले नर्सरी स्कूल गेवरा का रजत जयंती समारोह का आयोजन 22 दिसंबर गुरुवार को किया गया। समारोह में नन्हे मुन्ने छात्रों ने अलग-अलग वेशभूषा में एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। नए डिस्को थीम की प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। रजत जयंती कार्यक्रम में पहुचे सभी आगंतुक गणमान्य जनों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य रुचि भाटिया ने संस्था के पिछले 25 वर्ष के विकास गाथा का विस्तार से वर्णन कर स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका अंजू, सुप्रिया, एन.डी. वर्षा एवं गोदावरी देवी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। बताया गया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख सदस्य सुरेंद्र कुमार सैनी के अथक प्रयासों से इस प्ले नर्सरी स्कूल की स्थापना की गई थी।

ranjan photo
Admin

Spread the word