July 4, 2024

बाइक-ऑटो की टक्कर के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम

कोरबा। पावर हाउस रोड पर जाम लगना नई बात नहीं है। एक बार फिर यहां ऐसी स्थिति निर्मित हुई। बाइक और वाहन की भिड़ंत के बाद मौके पर मारपीट के कारण जमकर तमाशा हुआ। आधे घंटे तक लोगों की परेशानी के बाद यातायात पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया।
यातायात के बढ़ते दबाव और सड़कों पर उत्पन्न होती समस्या को हल करने के लिए बार-बार बैठक हो रही है, लेकिन परिणाम अभी काफी दूर है। बायीं तट नहर पुल पर यातायात की समस्या को लेकर नगर निगम और पुलिस के अधिकारी अक्सर चिंता जताते हैं। इसी स्थान पर बाइक और सवारी ऑटो की टक्कर के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि यहां पर वाहन चालक के साथ मारपीट की गई, जिसके चलते जाम लगा और आधे घंटे तक दोनों दिशा से आवाजाही बाधित हुई। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए। मामले की जानकारी होने पर यातायात पुलिस के एक कर्मचारी ने यहां पहुंच कर हस्तक्षेप किया और संबंधित लोगों को चलता किया। तब कहीं जाकर इस रास्ते पर आवाजाही सामान्य हो सकी।

Spread the word