July 4, 2024

आईपीएस दीपका को बेस्ट ई लर्निंग-स्कूल इन इंडिया का अवार्ड

0 नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार ग्रहण करेंगे प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता
कोरबा। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका को ए प्लस-प्लस ग्रेड 5 स्टार रेटिंग एंड ई-लर्निंग-स्कूल ऑफ द ईयर 2022 इन इंडिया का खिताब दिया जाएगा। यह अवार्ड हॉटल रेडिसन न्यू दिल्ली में 8 जनवरी 2023 को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। साथ ही डॉ. संजय गुप्ता ग्रांड गाला सीईडी एन्यूअल कॉन्फ्रेंस 2023 में भी शिरकत करेंगे।
ऊर्जाधानी कोरबा के दीपका में संचालित इंडस पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। आरंभ से ही यह स्कूल नित नए प्रयोगों एवं नवाचार से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मात्र 7 साल की छोटी अवधि में इसने विजयी पताखा लहरा दिया और साबित किया कि आज के बच्चों को आज के तरीके से ही पारंगत बनाया जा सकता है। विद्यालय में विविध प्रयोगों, शिक्षण की तकनीक, आधुनिक पद्धति का समागम, बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन, खेल आदि के मिश्रण से जो एक नई प्रणाली विकसित की है उसी के आधार पर आज आईपीएस दीपका का चयन इंडिया के ए प्लस-प्लस ग्रेडिंग 5 स्टार रेटिंग बेस्ट ई-लर्निंग-स्कूल के रूप में किया गया है। यह अवार्ड देश की नामी संस्था सीईडी एक्रीडिटेशन डिविजन नोएडा की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह संस्था राष्ट्र की नामचीन विद्यालयों के शिक्षण प्रक्रिया एवं अन्य पाठ्य-सहगामी क्रियाओं को विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन करती है। तत्पश्चात् अपना अंतिम निर्णय देती है। इंडस पब्लिक स्कूल ने इस संस्था के सभी मानकों को 100 प्रतिशत पूरा किया। गौरतलब है कि बीते वर्ष इंडस पब्लिक स्कूल को बेस्ट सेकेण्डरी स्कूल इन छत्तीसगढ़ का भी खिताब मिल चुका है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार हर्षित है। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय का चयन बेस्ट सेकेण्डरी स्कूल इन छ.ग. के पश्चात सतत रूप से पुन: ए प्लस-प्लस ग्रेड 5 स्टार रेटिंग बेस्ट ई-लर्निंग-स्कूल 2022 इन इंडिया के रूप में किया गया है।

Spread the word