February 25, 2026

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कोरबा से मनमोहन राठौर

कोरबा (हरदीबाजार)। बीते 7 सितंबर से कन्याकुमारी से चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। इसमें शामिल होने के लिए कोरबा जिला के एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर पहुंचे। दिल्ली में सुबह 6 बजे यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार मनमोहन राठौर एवं शिव यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा करते रहे। साथ ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन से मुलाकात कर उन्हें कोरबा जिले की गतिविधियों को अवगत कराया। मनमोहन ने बताया कि यात्रा में राहुल गांधी की लोकप्रियता इतनी है कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में भारत जोड़ों यात्रा में समिल्लित होते जा रहे है। दिल्ली में अधिक ठंड होने के बावजूद भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word