मानव सेवा मिशन ने पहाड़ी कोरवाओं को किया कंबल का वितरण

कोरबा। बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने अभियान के तहत जंगलों में पड़ रहे कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिये कोरवा जनजाति के लोगों को कंबल का वितरण किया। मानव सेवा मिशन की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिये कंबल का वितरण किया जा रहा है। अभियान की चौथी कड़ी में मानव सेवा मिशन ने लेमरू रोड पर निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को कंबल प्रदान किया।
समाज सेवा के क्षेत्र में जिले ही नहीं प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके मानव सेवा मिशन की टीम ने ठंड के समय यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इसी अभीयान के तहत नवंबर माह में कोरबा शहर के बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को रात्रि में घूम-घूम कर कंबल वितरण किया था। दूसरी कड़ी में कटघोरा बायपास के अंदर जंगलों पर निवासरत बिरहोर जनजाति के लोगों को कंबल वितरण एवं स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों को स्वेटर और जूते-मोजे साथ में बैठने के लिये स्कूल में दरी प्रदान किया था। कुछ दिन पूर्व कोरबा में निवासरत कुष्ठ पीड़ित परिवारों को इस अभियान के तहत कंबल वितरण किया गया था। इसी प्रकार अपने सेवा अभियान के तहत विगत दो वर्ष से पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के लिये अनेक प्रकार की सेवा सामग्री और बालको के आसपास जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार की सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।
मानव सेवा मिशन के इस अभियान में बालको के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) अनिल दुबे, ए.के. पांडेय, संगीत साहू, अमर पटेल, पुष्पा नारायण चन्द्रा, निलेश साव, सोम प्रकाश ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, अजय साहू, चन्द्र कुमार चन्द्रा ने आर्थिक रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, मनोज सिंह, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी, संजय विजयवर्गीय, प्रभात शुक्ला, लिलेश्वर शर्मा और शैलेन्द्र जायसवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word