February 25, 2026

भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी बने विभूति कश्यप

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं योजना प्रभारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने की है। इसमें पाली के विभूति कश्यप (विभु) को प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभु पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे कूर्मि क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहें है। विभु की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word