February 25, 2026

श्यामनगर लाटा में मनाई गई बाबा गुरु घासीदास की जयंती

कोरबा। सतनामी कल्याण समिति की इकाई श्याम नगर लाटा में विजेंद्र पाटले अपर कलेक्टर कटघोरा के मुख्य आथित्य में गुरु घासीदास बाबा की 266वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूआर महिलांगे अध्यक्ष कोरबा सतनामी कल्याण समिति ने किया। इस अवसर पर केके लहरे तहसीलदार कटघोरा, आरपी खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष सिस्टा, नारायण लाल कुर्रे पूर्व उपाध्यक्ष, आरडी भारद्वाज पूर्व सचिव, एसआर अंचल अध्यक्ष अयोध्यापुरी, झिलन कुर्रे एसडीओ, राजेश भारती एसडीओ कृषि विभाग कटघोरा, नवीन पटेल पूर्व महामंत्री भाजपा, पंचमलाल राठौर श्रमिक नेता सीएसईबी कोरबा थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकालकर किया गया। एसआर भारती के मकान में स्तिथ स्वेत जैतखाम में पालो चढ़ाया गया। संध्या 7 बजे से अतिथियों का आगमन हुआ। अतिथियों ने गुरु के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। स्टार ग्रुप पंथी कापू पहरी के बच्चों ने मनमोहक पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। सत के अंजोर पंथी पार्टी अयोध्यापुरी ने भी मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक किसान परसदा की ओर से चौका आरती का कार्यक्रम चलता रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word