July 7, 2024

सलोरा क में तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ

0 शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
छुरीकला। नगर के समीप ग्राम पंचायत सलोरा क में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ का का शुभारंभ वर्ष के अंतिम दिन शनिवार किया गया। यज्ञ में शामिल होने सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवती पहुंच रहे हैं।
गायत्री परिवार छुरी ईकाई के तत्वावधान में ग्राम सलोरा क में तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ की शुरुआत शनिवार 31 दिसंबर को ग्राम के देवी स्थल मरकी माता मंदिर से महिलाओं व युवतियों की कलश शोभा यात्रा, भजन कीर्तन के साथ हुई। शोभा यात्रा ग्राम के गली, चौक-चौराहों से होते हुए ग्राम में बनाए गए नए तालाब पहुंची। सभी कलश में जल भरकर यात्रा वापस यज्ञ स्थल लौटी। यहां सभी कलशों की मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से स्थापना कर देव पूजन किया गया। यज्ञ उपरांत शाम को 4 से 7बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन चलने वाले गायत्री यज्ञ में शामिल होने ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Spread the word