बोईदा में धूमधाम से किया गया गौरी-गौरा का विसर्जन

कोरबा (हरदीबाजार)। ग्राम बोईदा आनंद नगर में गौरी-गौरा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। उत्साह के साथ गौरी-गौरा भगवान शिव, माता पार्वती की पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। पारंपरिक मांदर की थाप पर गौरी-गौरा गीत पर नाचते-गाते हुए बड़े तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार महामंत्री कौशल श्रीवास, पूर्व सरपंच ईश्वरी सिंह मरावी, राजकुमार मरावी, बैगा भोजराम जगत, उदय सिंह मरावी, बलदेव जगत, रामकुमार मरावी, दुर्गेश मरावी, यश जगत, प्रताप सिंह कंवर, परदेशी पटेल, अमृत पटेल, फुल सिंह कंवर, दुखलाल, छेदराम, अनिता मरावी, शिवकुमारी जगत, उत्तरा मरावी, सविता मरावी, गितेश जगत, नंदनी, दुर्गा, गीतांजली, तुलाराम ओटी, शेखर पटेल, दिशा, पूर्वी, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word