जयप्रकाश युवा इंटक के अधिकृत प्रदेशाध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने पत्र जारी करके बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अधिकृत संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी हैं। इंटक प्रदेशाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह व युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश यादव अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से स्वयं को इंटक का पदाधिकारी बताकर अपने लेटर हेड में राजीव भवन के नाम का दुरुपयोग कर हैं, जिससे श्रमिकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। साथ ही पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। चावला ने कहा कि अगर नियुक्त वैध पदाधिकारी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति खुद को इंटक का पदाधिकारी बताता है, तो उसके खिलाफ शिकायत की जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word