March 17, 2026

साईं भक्तों ने बांटा खीर व खिचड़ी का प्रसाद

कोरबा। साईं बाबा की विशेष पूजा के विशेष दिवस गुरुवार को साईं भक्तों ने खिचड़ी व खीर प्रसाद का वितरण किया। बुधवारी काम्पलेक्स, कोरबा के साईं भक्तों ने यह आयोजन किया।

साईं बाबा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर उनकी आरती की गई। इसके पश्चात भोग लगाकर प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से राजू साहू, प्रतिभा साहू, राजू राठौर, अशोक साहू, राहुल देवांगन, गौरव, पिंटू, अयाज, राहुल केशरवानी सहित बुधवारी व्यवसायिक काम्पलेक्स के व्यवसायियों का सहयोग रहा। समय-समय पर यहां के व्यवसायी आपस में सहयोग कर धार्मिक व अन्य सेवाभावी कार्य करते रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word