सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर व फ्रेंचाइजी प्रबंधकों ने भाजपा नेताओं को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। सहारा इंडिया परिवार कोरबा शाखा रीजनल मैनेजर राजीव कुमार जैन तथा जिले में स्थित फ्रेंचाइजी प्रबंधक एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह के कोरबा आगमन पर अपनी पीड़ा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के लिए कोरबा भाजपा नेता जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को पार्टी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सहारा इंडिया परिवार का सेबी सहारा विवाद पिछले 12 वर्ष से लंबित है और 13 करोड़ भारतीयों की जमा पूंजी भुगतान लंबित है। इससे पूरे भारत में 15 लाख कार्यकर्ता बेरोजगार हो गए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word