महाप्रबंधक ने दिखाई मानवता, बांटे कंबल

कोरबा। पूरा जिला शीतलहर से कपकपा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में जहां एसईसीएल कर्मी पहली पाली में खदान में उतरने तैयारी कर रहे थे, वहीं महाप्रबंधक के नेतृत्व में दीपका की कोर टीम भी सुबह सवा 5 बजे माइन की ओर प्रस्थान कर रही थी। रास्ते में ग्राम सिरकी के एक मैदान में ग्रामीण ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इनमें महिलाएं-बच्चे भी थे। गाड़ियों का काफिला रोक कर ठंड में बैठे आग ताप रहे लोगों को कंबल का वितरण महाप्रबंधक ने किया। अगले दिन सुबह दीपका स्थित रैन बसेरा में भी टीम ने पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। लीक से हटकर तथा मानवीय संवेदना को प्रश्रय देते हुए महाप्रबंधक दीपका पी रंजन शाह व उनकी टीम का प्रयास सराहनीय है।

ranjan photo
Admin

Spread the word