कोरबा को जानने पहुंचे मेघालय के लोग

कोरबा। देश के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पूर्वोत्तर के मेघालय से नागरिकों का एक दल छत्तीसगढ़ की यात्रा पर है। कोरबा में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने इनका स्वागत किया। 2 दिन तक यहां के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने के बाद यह टीम बस्तर के प्रवास पर रहेगी।
अखिल भारतीय स्तर पर रोमांचक और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों के लिए काम कर रही यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इकाई पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सक्रिय है। मेघालय राज्य से यूथ हॉस्टल के पदाधिकारी देवाशीष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पहुंचे दल की कोरबा इकाई के चेयरमैन संदीप सेठ, डीबी सुब्बा और अन्य सदस्यों ने अगुवानी की और कोरबा के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने स्थानीय डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। साथ ही हसदेव बरॉज दर्री, सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर और देवपहरी की यात्रा 2 दिन में मेघालय की टीम करेगी। स्थानीय स्तर के रहन-सहन, खान-पान और लोकाचार के बारे में इन्हें अवगत कराया जाएगा। पूर्वोत्तर और देश के दूसरे क्षेत्रों के लोगों में तालमेल बढ़ाने और उनके प्रति समझ विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम यूथ हॉस्टल की ओर से लगातार किए जा रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word