प्रवीण ने जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

कोरबा (पाली)। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव युवा नेता प्रवीण सिंह ठाकुर ने अपना 43वां जन्मदिन मरीजों को फल वितरण कर मनाया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। फल पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन सैनी, राजकुमार भावनानी, अरविंद गुप्ता, जेठू प्रजापति, डॉ. सुकचैन कश्यप, नर्सिंग स्टाफ राजू साहू, उदय सागर, पिंटू वैष्णव, सैंकी जायसवाल, गजेंद्र ठाकुर, अंशुमन पांडे, गोलू यादव सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word