February 25, 2026

एनएसएस इकाई कुदुरमाल में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

कोरबा। भारत देश में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है और युवा समाज हमारे भारत के भविष्य है और युवाओं का प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद हैं। स्वामीजी के जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य आरव्ही डहरिया के दिशा निर्देश और कार्यक्रम अधिकारी एलआर कर्ष, अर्चना भारती के मार्गदर्शन और नेतृत्व में युवा शक्ति एनएसएस इकाई कुदुरमाल के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वामीजी के जीवन उद्देश्य, जीवंत घटनाओं के बारे में स्वयसेवकों और शिक्षकों की ओर से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक संध्या पटेल ने किया। आयोजन में भावना, चांदनी, रश्मि, हिमांशी, लक्ष्मी, अदिति, खुशी, कामिनी, प्रिया, परी, प्रशांत, भूपेंद्र, अनिकेत, राहुल, राज चक्रधारी, परमेश्वर आदि स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी एलआर कर्ष ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word