February 25, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने भटगांव में जरूरतमंदों को बांटे मिठाई व तिल लड्डू

कोरबा। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने सुदूर वनांचल क्षेत्र भटगांव में जरूरतमंदों को चरण पादुका (चप्पल), फल, मिष्ठान्न एवं तिल के लड्डु का वितरण किया। विशेष बात यह रही कि वितरित किये गए खाद्य पदार्थ मिष्ठान्न तथा तिल लड्डू मारवाड़ी ब्राह्मण विकास महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने घरों से अपने हाथ से बनाकर लाई थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षक उर्मिला शर्मा, अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा सहसचिव पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा के अलावा निर्मला शर्मा, पुष्पा शर्मा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा शर्मा (कोसाबाड़ी), संगीता जोशी एवं जमना शर्मा का विशेष योगदान रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word