February 25, 2026

राज्य महिला आयोग की सुनवाई 17 जनवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में

कोरबा। जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई राज्य महिला आयोग 17 जनवरी को करेगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक तथा आयोग के सदस्य इन प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। महिला आयोग की यह सुनवाई जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से होगी। पारिवारिक विवादों सहित महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों के पक्षकारों को इस संबंध में पृथक से जानकारी भेजी जा चुकी है। महिला आयोग में महिलाओं से संबंधित दर्ज प्रकरणों जैसे- प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, मारपीट, संपत्ति विवाद, मानसिक प्रताड़ना, अपहरण, भरण-पोषण संबंधी विवादों का यथासंभव निपटारा किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word