March 17, 2026

दीपका खदान में कर्मी ने लहराया चाकू, एक जख्मी

कोरबा। एसईसीएल की दीपका परियोजना के खदान में गुरुवार की सुबह चाकू लहराने और चलाने की घटना हो गई। यहां कोयला साइडिंग पर ज्यादा कोयला लदान करने के लिए यह घटनाक्रम हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रांसपोर्ट कंपनी कि यहां अनेक ट्रकें यहां संचालित हो रही है। स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोग कोयला परिवहन के लिए ट्रक लगाए हुए हैं। ज्यादा संख्या में ट्रक मालवाहन संचालन होने के कारण उक्त ग्रुप को ज्यादा कोयले की जरूरत पड़ती है और अपनी ट्रकों को पहले लोड करवाने को लेकर यहां विवाद बढ़ा। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी के एक कर्मचारी ने चाकू निकालकर लहराया और चलाया। एक स्थानीय युवक इसमें जख्मी हुआ है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस से इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word