राजपथ में पंथी नृत्य की प्रस्तुति देंगी कुचेना की अलका

कोरबा। नई दिल्ली के राजपथ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कुचेना कुसमुंडा की अलका मिंज की टीम पंथी नृत्य की प्रस्तुति देगी। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर राजस्थान में हुए स्पर्धा में यह टीम गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। विभिन्न चरणों में होने वाले वंदे मातरम नृत्य महोत्सव में पंथी नृत्य में अलका छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे अभी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में पीएचडी की छात्रा हैं। उनकी टीम दिल्ली में है और राजपथ में प्रस्तुति देने अभ्यास में जुटी हुई हैं। टीम में मनोज देवांगन, अलका मिंज, विशाला सिंह, मोनिका महिलांगे, अन्नू चंद्रवंशी, हीरा बंजारे, पुनदास जोशी, फलेंद्र भास्कर, मनोज केसकर, पीतांबर शामिल है।

ranjan photo
Admin

Spread the word