February 25, 2026

सीएचसी पाली में श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ने किया पौधारोपण

कोरबा (पाली)। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने विविध प्रजाति के पौधे का रोपण किया।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सिंह ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई पर प्रसन्नता जताते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सी.एल. रात्रे और चिकित्सा स्टाफ के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राजीव मितान क्लब के जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह क्षत्रिय, युवा नेता अंशुमन पांडे एवं समस्त मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word