February 26, 2026

बांकीमोंगरा में नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। वार्ड क्रमांक 66 बांकीमोंगरा में सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य अतिथि में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपका नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद कमला बरेठ उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भूमिपूजन करते हुए नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज पार्षद कमला के प्रयास से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है। पिछले 8 साल से कोरबा नगर निगम में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सड़कंे बनती तो है लेकिन वो सड़के हाथ से उखड़ जाती है, जिसका विरोध करने पर नगर निगम ने भाजपा पार्षदों पर एफआईआर तक दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर सड़कें पहली बारिश में बह जाती है। महापौर राजकिशोर प्रसाद रबर स्टांप की तरह कार्य कर रहे हैं। उनको कमीशन देने के लिए शहर की जनता ने भीख देकर राशि एकत्रित कर दी ताकि वो नींद जाग सके, किंतु महापौर गहरी निंद्रा में सोए हुए हैं। जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word