February 25, 2026

कुसमुंडा थाना में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा के थाना परिसर में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश के कानून का पालन करना चाहिए। उधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा व शांति नगर आदिम जाति कल्याण विभाग विद्यालय में वार्ड 61 के पार्षद शाहिद कुजूर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे भारत का संविधान किसी ग्रंथ से कम नहीं है। जो इस ग्रंथ का रसपान करता है वह एक सफल व्यक्ति बनता है। इस मौके में उपस्थित शाला विकास अध्यक्ष डॉ. फिरोज अंसारी व समिति सदस्य, प्राचार्य लक्ष्मी कांत साहू व शिक्षक-शिक्षिकाएं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एल.बी. नायक, लक्ष्य राम कर्ष, धनंजय दिवान, रूपेश राजपूत, देवप्रसाद साहू सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word