March 26, 2026

बिजली ऑफिस तुलसीनगर में अधीक्षण अभियंता ने फहराया तिरंगा

कोरबा। बिजली ऑफिस तुलसीनगर में 74वां गणतंत्र एवं बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा साहब अंबेडकर तथा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता साधना भगत व एल.एन. यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कोरबा वितरण ईकाई के संरक्षक सिदार ने सभी को बाबा साहब से जुड़ी भारत के संविधान से अवगत कराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा के सचिव यशवंत राठौर ने किया। सभी ने देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता जी.एल. सतनामी, अनुपम सरकार, बी.बी. नेताम सहित कोरबा वृत्त, नगर संभाग, ग्रामीण संभाग एवं तुलसी नगर जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word