छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने मनाया गणतंत्र दिवस

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी उत्पादन एवं वितरण ईकाई कोरबा ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी संघ कार्यालय कोरबा पूर्व में हर्षोल्लास से मनाया। मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता एवं साथी कर्मचारियों की उपस्थिति में भारत माता एवं सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सभी साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वितरण ईकाई के सचिव यशवंत राठौर ने किया। इस दौरान उत्पादन से एस.एस. खूंटे कार्यकारी अध्यक्ष, बुधराम खूंटे, एल.एल. साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता, जी.पी. राजवाड़े उपाध्यक्ष, लोचन दास सचिव, पूर्णिमा साहू कोषाध्यक्ष, संदीप राठौर एवं वितरण ईकाई से नवरतन बरेठ जिला मंत्री, गजेन्द्र कौशिक सहकोषाध्यक्ष, सतीश साहू प्रचार सचिव, बसंत पटेल सहसचिव, छत्रपाल सिंह राठौर, हरिश राठौर, विशाल सिंह, अजय राठौर, राहुल त्रिपाठी, विकास साहू तथा साथी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word