March 26, 2026

मोरगा के समीप तेज रफ्तार बस मवेशी से टकरा कर पलटी, कई घायल

कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम मोरगा में एक बस पलट गई। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य भी चोटिल हुए हैं। 4 लोगों का इलाज कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बता दें कि पटना से कोरबा आ रही राजहंस सर्विस की बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0706 भैस से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धीरज सिंह को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ranjan photo
Admin

Spread the word