July 4, 2024

रोहित शर्मा को मिलेगा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, सम्मान पाने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर होंगे

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिकेटर रोहित शर्मा को राजीव गांधी पुरस्कार के लिए चुना गया है। रोहित के अलावा टेनिस खिलाड़ी मनिका पत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगाट और थंगावेलू को भी खेल रत्न से नवाजा गया है। देश के सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक साथ चार खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

फिलहाल नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चयन समिति की बैठक जारी है और समय गुजरने के साथ ही जल्द अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों के नाम भी आपके सामने होंगे। बता दें कि पुरस्कार के इतिहास में खेल रत्न अवार्ड पाने वाले रोहित शर्मा सिर्फ चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), एमएस धोनी (2007), विराट कोहली (2018) को इस प्रतिष्ठि अवार्ड से नवाजा गया था।

बता दें कि यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल के भीतर किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। और प्रशस्ति-पत्र, शॉल के अलावा खिलाड़ी को 7.50 लाख रुपये नगद दिए जाते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में साल 1991-92 में की थी।

Spread the word