February 26, 2026

चोटिया के पास ट्रेलर से टकराई एंबुलेंस, 5 गंभीर

कोरबा। अंबिकापुर से रायपुर जा रही एम्बुलेंस चोटिया में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना में 5 लोगों को गंभीर चोट आई है। इनमें 4 महिला जेना देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जयकली और राजकुमार रवी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में जेना देवी और दुलारी बाई शुक्रवार की सुबह 10 बजे कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर से रायपुर के लिए परिजन एंबुलेंस से जा रहे थे। एंबुलेंस में 10 लोग सवार थे। इसी दौरान शनिवार की सुबह 4 बजे एम्बुलेंस जब कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे स्थित चोटिया पहुंची तब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। एंबुलेंस दुर्घटना में पहले से ही घायल मरीजों के साथ ही एंबुलेंस में सवार अन्य लोगों को भी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया है। परिवार ने इलाज के लिए निजी एंबुलेंस की सेवाएं ली थी, जिसमें 2 ड्राइवर मौजूद थे। इसके बाद भी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। एंबुलेंस में सवार परिजनों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

ranjan photo
Admin

Spread the word