October 5, 2024

रेलवे स्टेशन में वाहन स्टैंड की सुविधा शुरू

कोरबा। लंबे इंतजार के बाद कोरबा रेलवे स्टेशन में वाहन स्टैंड की सुविधा फिर से शुरू हो गई थी। ठेका खत्म होने के बाद यात्री भगवान भरोसे अपने वाहनों को छोड़कर जाया करते थे। बीते 26 जनवरी से एक बार फिर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन स्टैंड का नया ठेका जारी कर संचालन शुरू किया गया है। हालांकि बिजली की सुविधा नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी जरूर उठानी पड़ रही है।
तीन माह के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से रेलवे स्टेशन कोरबा में वाहन स्टैंड का संचालन शुरू हो गया है। पुराना ठेका खत्म होने के बाद स्टैंड का संचालन बंद कर दिया गया था। यहां यात्री भगवान भरोसे अपनी वाहनों को छोड़कर जाया करते थे। रेलवे ने जांजगीर निवासी किसी ललीता राठौर नामक महिला को वाहन स्टैंड का ठेका दिया है। उसने 26 जनवरी से स्टैंड का संचालन शुरू कर दिया है। स्टैंड के कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे की तरफ से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तो कर दी गई है। मीटर नहीं लगने के कारण सीसीटीवी कैमरा और लाइट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं स्टैंड में आधा दर्जन से अधिक चोरी के वाहन पहले से ही मौजूद है, जिनके मालिकों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई है। पुलिस वाहन मालिकों की जानकारी जुटा रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आनन-फानन में वाहन स्टैंड का संचालन तो शुरू कर दिया है लेकिन इसमें अभी भी कई खामियां है। जब तक खामियों को दूर नहीं कर लिया जाता, तब तक स्टैंड का संचालन सही ढंग से होगा इसकी संभावना काफी कम है।

Spread the word