February 26, 2026

कुसुम और प्रभा को दी गई जिम्मेदारी

कोरबा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता शेहरावत से जारी की गई सूची के अनुसार कोरबा जिले में कुसुम द्विवेदी को शहर अध्यक्ष और प्रभा सिंह तंवर को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रभा तंवर वर्तमान में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया से जनपद सदस्य हैं और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कटघोरा की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। कुसुम द्विवेदी वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word