February 26, 2026

अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए कमलेश कुर्रे

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अंचल ने प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों का नियुक्ति जारी किया है। इसमें कोरबा जिला से कमलेश कुर्रे को कोरबा जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमलेश वर्ष 2003 से लगातार पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अतुलनीय योगदान देते आ रहे हैं। वर्तमान में ब्लॉक महामंत्री के पद का दायित्व निभा रहे हैं। कमलेश के जिला अध्यक्ष बनने पर पूरे जिले के अनुसूचित जाति वर्ग में खुशी का माहौल है। कमलेश ने अपने इस नियुक्ति पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरीया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम, क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अंचल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word