March 25, 2026

कोरबा : नौकरी लगाने के नाम पर 72800 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 18 अगस्त। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में मानिकपुर बस्ती निवासी अमित कुमार टंडन पिता मंगलू राम टंडन को मानिकपुर चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मामला अक्टूबर 2018 का है जब प्रार्थी दिलीप कुमार जाटवर पिता सीताराम जाटवर ग्राम सेन्द्रिपाली (करतला), 13 अन्य साथियों के साथ दशहरा देखने ग्राम दादरखुर्द आया था। यहाँ उसकी मुलाकात आरोपी अमित टंडन से हुई जिसने कुसमुंडा में प्राइवेट नौकरी लगाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 5200 रुपये लेकर, कुल 72800 रुपये ठग लिए।
प्रार्थी दिलीप जाटवर की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज करने के पश्चात अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को दी गई जिनके निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण व मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी अमित टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word