October 5, 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रितिक ने जीता कांस्य पदक

0 ग्वालियर में आयोजित हुई प्रतियोगिता
कोरबा।
खेल, युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार व मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कलरीपयतु खेल का आयोजन 8 से 10 फरवरी के मध्य रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में किया गया। इस प्रतियोगिता में सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका के होनहार खिलाड़ी रितिक कुमार सिंह ने हाई किक इवेंट में 8.10 फीट टच कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ कलरीपयतु टीम कमलेश देवांगन के नेतृत्व में जिले से मिशा, रिशा नैन, श्रुति साहू, विवेक सिंह बालोद जिले से दिव्यानी यादव, जैस्मिन, जिया जायसवाल, सोनम साहू रायपुर से कनिष्का श्रीवास्तव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लिया। रितिक की अर्जित राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि पर आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव संचालक, प्रशासक चेतन श्रीवास, खेल व युवा कल्याण छत्तीसगढ़, विभाग से टीएन रेड्डी, लखन कुमार साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलरीपयतु एसोसिएशन, अनीस मेमन, अमन यादव, राजेश्वर श्रीवास, माता-पिता, प्राचार्य रेव्ह शिजू रॉबर्ट, विद्यालय शिक्षक, जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ कलरीपयतु एसोसिएशन के महासचिव कमलेश देवांगन ने बताया कि राज्य को कलरीपयतु खेल में केवल एकमात्र मेडल प्राप्त हुआ है। साथ ही सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। कुछ पॉइंट से पीछे रहते हुए पदक तालिका में अपने स्थान नहीं बना पाए। कलरिपयतु खेल काफी पुरानी प्राचीन इंसेंट मार्शल आर्ट है, जिसे सभी मार्शल आर्ट की जननी भी कहते हैं। कलरीपयतु विधा खेल व युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। आने वाले समय में यह खेल भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल, नेशनल गेम्स में भी सम्मिलित होंगे।

Spread the word