February 26, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्था के भवन में बारह ज्योतिर्लिंग शिव की झांकियों के दर्शन

कोरबा। परमपिता परमात्मा शिव एक है, परंतु उनके नाम अनेक है। यर्थात स्वरूप प्रकाशमयी ज्योति बिंदु स्वरूप है। शिव की महिमा अनंत है, श्रद्धालु शिव भोला भंडारी के पूजन के लिए उनकी शिवलिंग के रूप प्रतिमा स्थापित कर उपासना करते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार आने ही वाला है। इसी उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा जमनीपाली ने भगवान शिव का रमणीय बारह ज्योर्तिलिंग का झांकी का आयोजन किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। यहां धूमधाम से शिवरात्रि का पर्व भी मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश उपभोक्ता फोरम सरिता पाण्डे ने कहा कि संस्था में आकर परमात्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान के अनेक नाम है। समय के अनुसार, कर्म के अनुसार, विशेषताओं व गुणों के अनुसार श्रद्धालु भगवान शिव को अनेक नाम से पुकारने लगे। सोमनाथ, वैद्यनाथ, अमरनाथ इत्यादि उदाहरण स्वरूप हैं। ज्ञानेंद्रनाथ मिश्रा कार्यपालन अधिकारी सीएसईबी ने कहा कि परमात्मा सदा शिव सदा पूजनीय है अजर अमर हैं। उन्होंने संस्था की ओर से किए जाने वाले जनकल्याण के कार्यों की सराहना की।

ranjan photo
Admin

Spread the word