February 26, 2026

राठौर ने पुन: सम्हाला पाली जनपद सीईओ का प्रभार

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा के आदेशानुसार जनपद पंचायत पाली में फिर से सीईओ के रूप में व्ही.के. राठौर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे कटघोरा जनपद के सीईओ हैं। उल्लेखनीय है कि राठौर 4 माह पूर्व में भी जनपद पंचायत पाली में सीईओ के पद पर रहते हुए कार्य का बखूबी निर्वहन किया था। एक बार पुन उन्हें पाली जनपद सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जनपद पंचायत पाली के प्रभारी सीईओ विकास कुमार चौधरी, (डिप्टी कलेक्टर) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। राठौर ने जनपद पंचायत पाली सीईओ का प्रभार ग्रहण कर लिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word