February 26, 2026

शांतिनगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हुई विशेष पूजा

0 खीर-पूड़ी व सूखा प्रसाद का किया गया वितरण
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
महाशिवरात्रि के महापर्व पर हरदीबाजार शांतिनगर स्थित कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर प्रांगण में सुबह 11 बजे से प्रसाद स्वरूप खीर पूड़ी का वितरण किया गया, जो दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, बड़े बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग महादेव का पूजन करने मंदिर पहुंचते रहे। सभी ने मन से महादेव की दूध, दही, जल, फल, फूल, आंख फूल, धतुरा फल-फूल, बेल पत्र, कनेर फूल, गुलबकौली फूल, पलाश फूल, सहित खीर-पूड़ी का भोग चढ़ा कर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर संयोजक राजाराम राठौर, रश्मि राठौर, अम्बिका राठौर, संतोष राठौर, जगदम्बे राठौर, विनोद उपाध्याय, सिल्पी, जगदीश अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सरोज रठौर, विपिन राठौर, आदि, यशु, शिवम्, कान्हा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिव मंदिर में शिव की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word