February 26, 2026

अर्जित अवकाश आदेश जारी करने पर डीईओ का किया गया धन्यवाद ज्ञापित

कोरबा। सर्व शिक्षक संघ कोरबा ने बीते 6 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से 10 दिवसीय विशेष अवकाश के लिए एक प्रतिनिधिमंडल विपिन यादव प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में मिला। इस दौरान उन्हें राज्य शासन का आदेश प्रस्तुत कर 10 दिन के विशेष अर्जित अवकाश आदेश जारी करने निवेदन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी को आदेश जारी किया। इससे जिले में शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु अनुसूचित क्षेत्र में कार्य करने हेतु 10 दिवस का विशेष अर्जित अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए सर्व शिक्षक संघ कोरबा के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, जिला संयोजक मुकुंद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कृति लहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, महासचिव जय कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष बबलू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष (कोरबा) मनोज लहरे, ब्लॉक अध्यक्ष (कटघोरा) संतोष थवाईत, कार्यकारी सदस्य ब्यास नारायन पटेल आदि सदस्यों ने मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word