February 26, 2026

बिजली कर्मचारी महासंघ ने की अधीक्षण अभियंता से समस्याओं के निराकरण की मांग

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कोरबा वृत्त के अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विभाग में कार्यरत नियमित कर्मचारी, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित करने समय प्रदान करने एवं सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु मांग पत्र दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण यंत्री को बिजली कर्मचारी संघ का वर्ष 2023 का कैलेंडर भी भेंट किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी एवं राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड के चेयरमैन आर.एस. जायसवाल, भारतीय मजदूर संघ कोरबा के जिला मंत्री नवरतन बरेठ, बिजली कर्मचारी संघ कोरबा वृत्त के सचिव यशवंत राठौर, सह कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, प्रचार सचिव सतीश साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word